images 65 300x248 1Photo: 2013 Terene Winslow LLD US Gastrights

छोटी आंत की लंबाई: यह तो सब जानते हैं कि, छोटी आंत हमारे पाचन तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह अंग न केवल हमारे द्वारा खाए जाने वाले भोजन को पोषक तत्वों में बदलता है, बल्कि उसे हमारे शरीर में अवशोषित भी करता है। छोटी आंत की लंबाई, जो व्यक्ति के आकार और स्वास्थ्य के अनुसार भिन्न हो सकती है, इसके लंबाई के बारे में आपको कई वेबसाइट पर जानकारी मिलेंगी लेकीन इस लेख में हम आपको छोटी आंत की लंबाई इस तरह से बताएंगे कि, एक पढ़ने के बाद आपको दूसरी कोई पोस्ट पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए बीना देर किए जानते हैं छोटी आंत की लंबाई कितनी होती है (chhoti aant ki lambai kitni hoti hai)

20-23 फ़ुट होती है छोटी आंत की लंबाई लेकीन कैसे

आम तौर पर, एक वयस्क इंसान की छोटी आंत की लंबाई 6 से 7 मीटर (20-23 फ़ुट) होती है। यह लंबाई, शरीर की लंबाई के साढ़े तीन गुना होती है। हालांकि, छोटी आंत की लंबाई व्यक्ति के आकार और उम्र के मुताबिक बदल सकती है।

छोटी आंत के भागों के अनुसार छोटी आंत की लंबाई इस प्रकार है:

छोटी आंत की लंबाई कितनी होती है (chhoti aant ki lambai kitni hoti hai)
Photo: 2013 Terene Winslow LLD US Gastrights

छोटी आंत मुख्य रूप से तीन भागों में विभाजित होती है:

1.ग्रहणी (Duodenum)

यह छोटी आंत का शुरुआती तथा पहला और सबसे छोटा हिस्सा है। यह पेट से सीधे जुड़ा होता है और लगभग 25-30 सेंटीमीटर लंबा होता है। छोटी आंत के इस हिस्से में पित्ताशय और पैनक्रियास से एंजाइम और बाइल मिलते हैं, जो भोजन के पाचन में मदद करते हैं।

2. जेजुनम (Jejunum)

ग्रहणी के बाद छोटी आंत का जो दुसरा भाग है उसे जेजुनम (Jejunum) कहते हैं और यह छोटी आंत का मध्य भाग है। छोटी आंत का यह भाग लगभग 2.5 मीटर (8.20 फिट) लंबा होता है और यहां भोजन का अधिकांश पाचन और पोषक तत्वों का अवशोषण होता है।

3. इलियम (Ileum)

इलियम (Ileum) यह छोटी आंत का अंतिम और सबसे लंबा हिस्सा है और यह लगभग 3.5 मीटर (11.50 फिट) लंबा होता है। आपको बता दें कि, यह बड़ी आंत से जुड़ा होता है और यहां शेष पोषक तत्वों और पानी का अवशोषण होता है।

इन तीनों को मिलाकर छोटी आंत बनती हैं जिसकी लंबाई 30cm + 8.20ft + 11.50ft = 22ft (छोटी आंत की लंबाई 22 फिट है)

आपको बता दें कि, छोटी आंत के ये तीन हिस्से मिलकर हमारे पाचन तंत्र को कार्यशील और प्रभावी बनाते हैं।

क्या आपको पहले इस तरह से जानकारी मालूम थी। हमे कमेंट बॉक्स में जरुर बताए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *