देर रात तक जागना आपको मूर्ख और मोटा बना सकता है, यहां जानिए इसके स्वास्थ्य जोखिमदेर रात तक जागना आपको मूर्ख और मोटा बना सकता है, यहां जानिए इसके स्वास्थ्य जोखिम

देर रात तक जागना: क्या आप भी देर रात तक जागते हैं तो, यह खबर आपके लिए है। शायद आप नहीं जानते होगें कि, आपको मूर्ख और मोटा बना सकता है देर रात तक जागना। रात तक जागने के कई सारे स्वास्थ्य जोखिम है। यदी आप आप देर रात तक जागते हैं तो आपको ये स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

देर रात तक जागने के कुछ स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में जानकर आप अपने नींद की देखभाल को लेकर सतर्क हो है। यहां कुछ जोखिम और उनके बारे में जानकारी दी है:

रात में नींद की कमी को दिन में सोने से संतुलित नहीं किया जा सकता है

जो लोग ज्यादातर रात में काम करने के शौकीन हैं उन्हे बता दें कि, देर रात जागने पर रात की निंद को आप दीन में संतुलित नही कर सकते है। रात में जागने से दिमाग और शरीर की थकान को दूर नही की जा सकती हैं। जिससे दीन में निंद आना, चक्कर आना यह समस्या पैदा हो सकती हैं।

देर रात तक जागने मानसिक संतुलन बिगड़ता है

देर रात तक जागने से ना सिर्फ थकान होती हैं। बल्की इससे मानसिक असंतुलन भी पैदा होता है। देर रात तक जागने से एंग्जायटी, चिड़चिड़ापन, क्रोध, तनाव जैसी समस्याएं पैदा होती है और पूरे दिन मुड़ ख़राब रहता है।

देर रात तक जागना आपको मूर्ख और मोटा बना सकता है, यहां जानिए इसके स्वास्थ्य जोखिम

डार्क सर्कल

देर रात जागने से चेहरे पर झुर्रिया पड़ती है इतना ही देर रात तक जागने से आंखों के आसपास काले घेरे भी हो सकते हैं। आपको बता दें कि, यह आंखों पर स्ट्रेस पड़ने के कारण होता है। डार्क सर्कल के अलावा बाल और त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

सिरदर्द

देर रात की नींद का हमारे मस्तिष्क पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। इसके कारण ब्रेन की कार्यप्रणाली गड़बड़ा जाती है। यदि आप अपने मस्तिष्क की नियमित कार्यप्रणाली में व्यवधान उत्पन्न करते हैं, तो आपको इसके परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इसके कारण उनींदापन और सिर दर्द हो सकता है। नर्व बैक बोन में भी होते हैं। इसके कारण होने वाली आम समस्या पीठ दर्द है। ये सभी समस्याएं रात में देर से सोने के कारण होता है।

देर तक जागना मोटा बना सकता है

देर तक जागने से मेटाबॉलिज्म भी खराब हो जाता है। जब आप देर रात जागते हैं और सुबह लेट से उठते हैं, तो आपको हर समय भूख लगती है। लेकिन ब्रेकफास्ट लेने का समय नहीं मिलता है। आमतौर पर देखा जाता है कि देर रात जागने वाले लोगों का जंक फूड के प्रति क्रेविंग अधिक होती है। इसके कारण वे दिन में कई बार भोजन ले लेते हैं। अंत में यही मोटापे को कारण बन जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *