sanitary pads: सैनिटरी पैड्स की जगह ये 5 चीजें भी इस्तेमाल कर सकती हैं महिलाएंsanitary pads: सैनिटरी पैड्स की जगह ये 5 चीजें भी इस्तेमाल कर सकती हैं महिलाएं

सैनिटरी पैड्स से हैं परेशान तो, सैनिटरी पैड्स की जगह ये 5 चीजें भी इस्तेमाल कर सकती हैं महिलाएं: आज के इस आधुनिक दौर में, हर उम्र की महिलाएं अपने स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति काफी अधिक जागरूक हो गई हैं। पुराने जमाने से सैनिटरी पैड, मासिक धर्म के दौरान अपनी स्वच्छता को बनाए रखने का एक आम तरीका है। महिलाएं अपने पीरियड्स के दौरान आमतौर पर सैनिटरी पैड्स का इस्तेमाल ही ज्यादा तर करती है क्युकी सस्ता होने के साथ साथ सबसे आसान भी है। लेकीन सैनिटरी पैड जीतना सस्ता और उपयोग करने में आसान है, इस सैनिटरी पैड के कुछ नकारात्मक पहलू भी हैं। जैसे कि, बहुत सी महिलाओ को इससे कंफर्ट फिल नही होता है। इसके अलावा कुछ महिलाओ को पैड्स से रैशेज, खुजली और जलन भी हो जाती है। ऐसे में महिलाएं परेशान हो जाती हैं कि, पीरियड्स के दौरान पैड की जगह क्या इस्तेमाल करें? क्या सैनिटरी पैड की जगह और क्या इस्तेमाल किया जा सकता है? आज के इस लेख में हम उन चीजों के बारे में जानेंगे जो, सैनिटरी पैड्स की जगह महिलाएं आसानी से अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकती हैं।

सैनिटरी पैड की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है टैम्पोन

आपको जानकर ख़ुशी होगी कि, सैनिटरी पैड्स के बाद महिलाओ द्वारा सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली चीज टैम्पोन है। सैनिटरी पैड की जगह इस्तेमाल किया जा सकने वाला यह टैम्पोन अवशोषक कपास से या रेयान फाइबर से बना होता है। यह पीरियड्स के दौरान हाइजीन को बनाए रखने में काफ़ी मदद करता है। लेकीन यह इको-फ्रेंडली नहीं है। लेकीन इसकी खास बात यह है कि, इसके इस्तेमाल से स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा पाया जा सकता है। वहीं, यह इस्तेमाल में काफी आसान भी होता है। इसे सिर्फ योनि में डाल देना होता है। आपको बता दें कि, सैनिटरी पैड की जगह इस्तेमाल किया जा सकने वाला टैम्पोन कई आकारों में आता हैं। इसे आप अपनी आवश्यकताओं अनुसार ले सकते है। आपको बता दें कि, टैम्पोन को हर 4-8 घंटे में बदलना चाहिए।

सैनिटरी पैड की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है मेंस्ट्रूअल कप (Menstrual Cup)

मेंस्ट्रूअल कप (Menstrual Cup) सैनिटरी पैड और टैम्पोन की जगह इस्तमाल किया जा सकने वाला एक बहुचर्चित प्रोडक्ट है। इसे भी महिलाएं सैनिटरी पैड की जगह आसानी से इस्तेमाल कर सकती है। इस मेंस्ट्रूअल कप (Menstrual Cup) के इस्तेमाल के कई फायदे हैं। पहला फायदा इसके इस्तेमाल का यह है कि, यह एक रीयूजेबल (Reusable) प्रोडक्ट है जिसे एक बार खरीदकर ही सालों-साल उपयोग किया जा सकता है। यह एक सिलिकॉन कप है जिसे योनि में डाला जाता है, जो मासिक धर्म के रक्त को इकट्ठा करता है। इसके अतिरिक्त इसे 12 घंटे तक पहना जा सकता है और इसे खाली करने और धोने के बाद दोबारा इस्तेमाल भी किया जा सकता है। आपको बता दें कि, मेंस्ट्रूअल कप (Menstrual Cup) के इस्तेमाल से स्विमिंग जैसी एक्टिविटीज भी महिलाएं आसानी से कर सकती है। सैनिटरी पैड और टैम्पोन की तुलना में ये अधिक किफायती और पर्यावरण के अनुकूल होते हैं और वे रिसाव को रोकने में भी बेहतर होते हैं।

मासिक धर्म डिस्क भी सैनिटरी पैड की जगह इस्तेमाल की जा सकती है

न्यू जर्सी राज्य की आधिकारिक साइट के मुताबिक़, मासिक धर्म डिस्क एक ऐसा उत्पाद है जो एक डिस्क के आकार का उपकरण होता है। यह डिस्क महिलाओ के गर्भाशय ग्रीवा और जघन हड्डी के पीछे की जगह में डाली जाती हैं। मासिक धर्म डिस्क को भी मेंस्ट्रूअल कप की तरह 12 घंटे तक पहना जा सकता है और इसे खाली करने और धोने के बाद दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है और यह डिस्क मेंस्ट्रूअल कप के समान ही यह लाभ प्रदान करती हैं। मासिक धर्म डिस्क उन महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता हैं जिन्हें पीरियड कप डालने में परेशानी होती है। यह डिस्क आमतौर पर मेडिकल-ग्रेड सिलिकॉन जैसी नरम, लचीली सामग्री से बनी होती हैं, और यह पुन: प्रयोज्य और डिस्पोजेबल दोनों विकल्प में उपलब्ध हैं।

मेंस्ट्रुअल स्पंज (Menstrual Sponge) भी सैनिटरी पैड की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है

देश का प्रमुख अखबार नवभारत टाइम्स के रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं सैनिटरी पैड्स की जगह मेंस्ट्रुअल स्पंज (Menstrual Sponges) को भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह भी एक मासिक धर्म में इस्तेमाल होने वाला अच्छा उत्पाद है। हालांकि, बहुत कम महिलाएं इसके बारे में नही जानती हैं , इसलिए इसकी चर्चा ज्यादा नहीं है। इस उत्पाद को मेंस्ट्रुअल स्पंज के अलावा सी-स्पंज (sea sponge) भी कहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे समुद्र से निकाला जाता है और यह पूरी तरह नैचुरल होता है, जिसे 6 महीने तक री-यूज किया जा सकता है। आपको बता दें कि, मेंस्ट्रुअल स्पंज को भी टैम्पोन की तरह वजायना में इंसर्ट किया जाता है और इसकी अब्जोर्प्शन कैपासिटी काफी ज्यादा होती है। इसमें किसी भी तरह की ब्लीच, क्लोरीन, कैमिकल या सिंथेटिक मटेरियल नहीं होता। जिस वजह से यह इको-फ्रेंडली होने के साथ साथ स्किन फ्रेंडली भी होती है।

सैनिटरी पैड की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है पीरियड पैंट्स

एनडीटीवी इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक़, जैसे छोटे बच्चों के लिए डायपर आते हैं ठिक वैसे ही महिलाओ के लिए भी पीरियड पैंट्स आती है। ये विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए अंडरवियर की तरह होती हैं जो मासिक धर्म रक्त को अवशोषित करने के लिए अतिरिक्त कपड़े की परतों के साथ आते हैं। जिन लड़कियों या महिलाओ को बहुत हैवी पीरियड फ्लो (Heavy Period Flow) होता है वे इन पैड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह कंफर्टेबल भी होते हैं और इनसे कपड़ों पर दाग नहीं लगता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *