kangana-ranauts-controversial-statement-said-rahul-gandhi-is-addicted-to-drugs-comes-to-parliament-in-a-drunken-state-he-should-be-testedकंगना रनौत का विवादित बयान, कहा- राहुल गांधी करते हैं ड्रग्स का नशा, नशे की हालत में आते हैं संसद, होना चाहिए टेस्ट

कंगना रनौत का विवादित बयान: सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बजट की तुलना महाभारत के चक्रव्यूह से की, जिस पर संसद में हंगामा शुरू हो गया। इसी बिच हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी राहुल गांधी के चक्रव्यूह वाले बयान पर उन पर जोरदार हमला बोला। हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी को ऐसा विवादित बयान दिया जिसके बाद संसद में बड़ा हंगामा खड़ा हो गया।

राहुल गांधी को लेकर क्या कहा कंगना रनौत ने

राहुल गांधी की जमकर आलोचना करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि, राहुल गांधी की ड्रग्स की जांच होनी चाहिए, यह देखते हुए कि वह संसद में कैसी बकवास करते हैं।

कंगना ने कहा कि,

“राहुल गांधी ड्रग्स या शराब का सेवन करते हैं और नशीली दवाओं के नशे में ही राहुल गांधी संसद में आते हैं। इसलिए वह ऐसी बकवास बातें करते हैं।”

कंगना के बयान से पहले से ही अव्यवस्थित लोकसभा में हंगामा और बढ़ गया।

क्या कहा था राहुल गांधी ने जिस पर कंगना रनौत ने विवादित बयान दिया 

आपको बता दें कि, सोमवार को लोकसभा में राहुल गांधी ने अपने भाषण में महाभारत काल की तुलना बजट से की थी। उन्होंने कहा था कि,

“हजारों साल पहले कुरूक्षेत्र में अभिमन्यु को 6 लोगों ने चक्रव्यूह में घेरकर मार डाला था। चक्रव्यूह का दूसरा नाम पद्मव्यूह है, जिसका आकार कमल के फूल जैसा होता है। इसमें भय और हिंसा है। 21वीं सदी में एक नया ‘ ‘चक्रव्यूह’ उभर आया है, वह भी कमल के फूल के आकार में है।”

राहुल गांधी ने आगे कहा कि,

“आज के इस चक्रव्यूह के केंद्र में 6 लोग हैं। ये 6 लोग हैं नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, अजीत डोभाल, अडानी और अंबानी। अभिमन्यु के साथ जो महाभारत में किया गया था, वह भारत के साथ किया जा रहा है।”

कंगना रनौत के विवादास्पद बयान से राजनीतिक माहौल गरम 

आपको बता दें कि, कंगना रनौत के बयान से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कंगन की ओर से राहुल गांधी की टिप्पणी की आलोचना ने जहां एक ओर ध्यान खींचा है, वहीं विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच टकराव और भी तेज हो गया है।

संसद में चल रही इस बहस से भारतीय राजनीति में तनाव बढ़ता जा रहा है। कंगना के बयान के बाद विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिससे अगले कुछ दिनों में विवाद और गहराने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *