Union budget 2024, नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई, मंगलवार को वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया, जिसमें भारत ने अपने पड़ोसी देशों के लिए भी महत्वपूर्ण आवंटन किया है। आपको बता दें कि, अफगानिस्तान के तालिबान शासन के लिए इस बजट में 200 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। वित्त वर्ष 2023-2024 में इतनी ही राशि अफगानिस्तान के लिए आवंटित की गई थी लेकिन बाद में इसे 220 करोड़ कर दिया गया था। विशेषज्ञ इसे हाल के समय में भारत और अफगानिस्तान के रिश्तों में आई बेहतरी की तरह देख रहे है।
भूटान, जो भारत का एक और अहम पड़ोसी देश है, भारत ने भूटान के लिए भी इस बजट में 2068 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। वही बात करें बाकी पड़ोसी देशों की तो, अन्य पड़ोसी देशों में बांग्लादेश के लिए 120 करोड़, नेपाल के लिए 700 करोड़, श्रीलंका के लिए 245 करोड़, मालदीव के लिए 400 करोड़ और म्यांमार के लिए 250 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।
भारत ने अपने पड़ोसी देशों के अलावा, अफ्रीकन देशों के लिए 200 करोड़, यूरेशियन देशों के लिए 20 करोड़, लैटिन अमेरिकन देशों के लिए 30 करोड़, दूसरे विकासशील देशों के लिए 125 करोड़ और मॉरिशस के लिए 370 करोड़ रुपए रखे गए हैं। इसके अतिरिक्त भारत ने अपने बजेट में इरान के चाबहार पोर्ट के लिए भी 100 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है।
आपको बता दें कि, भारत के इस कदम से उसके पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों में और सुधार होने की उम्मीद है। यह वित्तीय सहायता इन देशों के विकास परियोजनाओं और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं में योगदान देगी, जिससे क्षेत्रीय स्थिरता और विकास को बढ़ावा मिलेगा।