World Elephant Day: विश्व हाथी दिवस के मौके पर जानें भारत में हाथियों की सबसे ज्यादा आबादी किस राज्य में है?World Elephant Day: विश्व हाथी दिवस के मौके पर जानें भारत में हाथियों की सबसे ज्यादा आबादी किस राज्य में है?

World Elephant Day: विश्व हाथी दिवस के मौके पर जानें भारत में हाथियों की सबसे ज्यादा आबादी किस राज्य में है? विश्व हाथी दिवस हर साल दुनियां भर में 12 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन हाथियों के संरक्षण और उनके महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है। भारत में हाथी प्राचीन काल से हमारी संस्कृति और धर्म का एक अभिन्न हिस्सा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा हाथी पाए जाते हैं? आइए इस विश्व हाथी दिवस पर जानते हैं कि, भारत में हाथियों की सबसे ज्यादा आबादी किस राज्य में है?

भारत में हाथियों की सबसे ज्यादा आबादी किस राज्य में है?

भारत में हाथियों की सबसे ज्यादा आबादी का सवाल कई लोगों के मन में उठता है। खास तब जब पूरी दुनिया में विश्व हाथी दिवस मनाया जाता हैं। यदि आप भी विश्व हाथी दिवस के मौके पर इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो, हमें इस सवाल का जवाब जानने के लिए कर्नाटक की ओर रुख करना होगा, जो देश में हाथियों के लिए सबसे सुरक्षित और आबाद स्थान बन चुका है।

कर्नाटक: हाथियों का सबसे बड़ा आश्रय

भारत में हाथियों की सबसे ज्यादा आबादी कर्नाटक में है। मतलब भारत में सर्वाधिक हाथी कर्नाटक राज्य में पाए जाते हैं। हाल ही में किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, कर्नाटक के घने जंगलों में 6,399 हाथी पाए गए हैं, जो देश में जंगली हाथियों की सबसे बड़ी संख्या है। यह न केवल कर्नाटक के लिए बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व की बात है कि इस राज्य में हाथियों की इतनी बड़ी संख्या संरक्षित है।

वन मंत्री ईश्वर बी खांडरे के अनुसार, 2017 में हुई पिछली जनगणना के बाद से कर्नाटक में हाथियों की संख्या में 350 की वृद्धि हुई है। यह राज्य सरकार के प्रभावी संरक्षण कार्यक्रमों का ही परिणाम है कि कर्नाटक में न केवल हाथियों की संख्या बढ़ी है बल्कि बाघों की आबादी में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

भारत में हाथियों की सबसे ज्यादा आबादी वाले कर्नाटक राज्य में प्रमुख हाथी अभ्यारण्य बांदीपुर और नागरहोल हैं

जी हां दोस्तों, कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में हाथियों की सबसे ज्यादा संख्या 1,116 है, जबकि नागरहोल टाइगर रिजर्व में 831 हाथी हैं। यह दोनों अभ्यारण्य भारत के साथ-साथ एशिया में भी हाथियों की सबसे बड़ी आबादी का हिस्सा हैं।

कर्नाटक के अलावा भारत में सर्वाधिक हाथी किस राज्य में पाए जाते हैं

कर्नाटक के अलावा, भारत के असम और केरल भी हाथियों की बड़ी आबादी पाई जाती है और ये दोनों राज्य कर्नाटक के बाद सबसे ज्यादा हाथियों लिए जाने जाते हैं। 2017 के आंकड़ों के अनुसार, असम में 5,719 और केरल में 3,054 हाथी पाए गए थे। हालांकि, 2023 के आंकड़ों में असम की संख्या अब तक जारी नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि असम में भी हाथियों की बड़ी आबादी हो सकती है।

संरक्षण के लिए बढ़ते कदम

कर्नाटक में वन्यजीव संरक्षण के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं, जिनमें मानव-पशु संघर्ष को कम करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कर्नाटक के दो प्रमुख हाथी अभ्यारण्य बांदीपुर और नागरहोल का हिस्सा हैं, जो भारत में हाथियों की सबसे बड़ी आबादी के लिए प्रसिद्ध हैं।

निष्कर्ष: भारत में हाथियों की सबसे ज्यादा आबादी किस राज्य में है?

अगर आपके मन में यह सवाल उठ रहा है कि भारत में सबसे ज्यादा हाथी कहाँ पाए जाते हैं, तो इसका उत्तर स्पष्ट है – कर्नाटक। यह राज्य न केवल हाथियों के लिए सबसे बड़ा घर है, बल्कि इसने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में भी अपनी खास पहचान बनाई है। विश्व हाथी दिवस के अवसर पर, हमें यह समझना होगा कि कर्नाटक और अन्य राज्यों में हाथियों की संख्या में वृद्धि के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा, ताकि इन शानदार जीवों का अस्तित्व बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *