रामजन्म भूमि स्पेशल एडिशन की 34 लाख की घड़ी: स्विट्जरलैंड की लक्जरी घड़ी निर्माता कंपनी Jacob & Co ने भारतीय रिटेलर एथोस के साथ मिलकर एक अनोखी और लिमिटेड संस्करण वाली “रामजन्म भूमि” स्पेशल एडिशन घड़ी लॉन्च की है, जिसकी कीमत 34 लाख रुपये ($41,000) है। कंपनी ने कहा कि, यह घड़ी राम जन्मभूमि के सम्मान में बनाई गई है और इसमें भारतीय सांस्कृतिक और आध्यात्मिकता का प्रतीकात्मकता समाहित है।
भारतीय रिटेलर एथोस के साथ मिलकर Jacob & Co ने बनाई
Wionews.com की रिपोर्ट के मुताबिक़, यह विशिष्ट घड़ी जैकब एंड कंपनी की एपिक एक्स स्केलेटन श्रृंखला पर आधारित है। इस रामजन्म भूमि घड़ी के डिजाइन में 9 बजे राम मंदिर का चित्रण किया गया है और 6 बजे “जय श्री राम” अंकित है। भगवा कंगन वाली इस घड़ी के दोनों संस्करणों में भगवान राम और भगवान हनुमान जी की छवि को प्रमुखता से दर्शाया गया है।
कंपनी ने इस घड़ी को भारत की गहन सांस्कृतिक विरासत को श्रद्धांजलि के रूप में प्रस्तुत किया है और इसे सबसे अनोखी सहयोगी घड़ियों में से एक बताया है। लक्जरी घड़ी निर्माता कंपनी Jacob & Co ने इस घड़ी के रंग में और डिजाइन में आध्यात्मिकता, पवित्रता और हिंदुत्व के मूल्यों को दर्शाने का प्रयास किया गया है।
स्पेशल एडिशन की घड़ी
कंपनी ने इस स्पेशल एडिशन की कुल 49 घड़ी बाजार में उतारी है। जिनमें से 35 घड़ियां पहले ही बाजार में आ चुकी हैं। इनमें से अधिकांश घड़ी बिक भी चुकी है। एक घड़ी की कीमत मार्केट में लगभग 35 लाख रुपए ($41,000) है। इन घड़ियों का निर्माण और डिजाइन अयोध्या में आयोजित राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की याद में किया गया है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह
भारतीय सुप्रीम कोर्ट के 2019 के फैसले के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2020 में राम मंदिर की आधारशिला रखी। चार साल बाद, भव्य मंदिर में राम लला को गर्भगृह में स्थापित किया गया। यह मंदिर पारंपरिक नागर शैली में निर्मित है और हिंदुओं की आस्था का केंद्र है।
मंदिर के निर्माण के साथ-साथ, अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि के नाम पर एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी स्थापित किया गया है। पहले इसे ‘मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अयोध्या अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा’ के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब इसका नाम महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम रखा गया है।
सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्ता
“रामजन्म भूमि” स्पेशल एडिशन घड़ी न केवल एक समय बताने वाला उपकरण है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक भी है। इसकी हर डिटेल में गहरे अर्थ और महत्व को समाहित किया गया है, जिससे यह घड़ी अनमोल बन जाती है।
इस अनोखी घड़ी की लॉन्चिंग से यह साबित होता है कि कैसे आधुनिकता और परंपरा का समागम किया जा सकता है और विश्वभर में भारत की संस्कृति का सम्मान बढ़ाया जा सकता है।