महाराष्ट्र की अभिनेत्री केतकी चितळे का यशश्री शिंदे हत्याकांड पर फूटा गुस्सा: कहा, जहां-जहां हिंदू हैं, वहां-वहां लव जिहाद’ पढ़े पूरी खबर
यशश्री शिंदे हत्याकांड: हाल ही में नवी मुंबई के उरण में एक 22 वर्षीय यशश्री शिंदे की निर्मम हत्या हुई है। इस हत्या ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, इस जघन्य अपराध के बाद यशश्री शिंदे के ग्रामवासियों ने पुलिस स्टेशन पर मोर्चा निकाला और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की। यशश्री शिंदे हत्याकांड पर आम लोगों के बाद महाराष्ट्र के नेताओं की भी प्रतिक्रिया आई है। इस मामले में भाजपा नेताओं ने इसे लव जिहाद मामला बताया है। जिससे यह मामला और भी संगीन हो गया है। अब महाराष्ट्र की अभिनेत्री केतकी चितळे ने भी इस प्रकरण पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अब हमें धर्म के लिए लड़ना होगा, क्योंकि पुलिस और प्रशासन हमारे साथ नहीं हैं।
क्या कहा केतकी चितळे ने
मराठी फिल्म अभिनेत्री केतकी चितळे, जो सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपने सशक्त विचारों के लिए जानी जाती हैं, उन्होनें इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर करते हुए अपनी राय रखी। अपने वीडियो में उन्होंने लव जिहाद के मुद्दे को उठाया और कहा:
“लव जिहाद सिर्फ बिहार, केरल या पश्चिम बंगाल में नहीं हो रहा है, यह हर जगह है जहाँ हिंदू समुदाय है। यह सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों या आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं तक सीमित नहीं है। हमें अब धर्म के लिए लड़ना होगा, क्योंकि पुलिस और प्रशासन हमारे साथ नहीं हैं।”
केतकी चितळे का वीडियो
View this post on Instagram
केतकी ने अपने वीडियो में कहा कि:
“हमारी बेटियाँ गायब हो रही हैं। कभी वे फ्रीज में मिलती हैं, कभी अलमारी में, तो कभी समुद्र में। पहले लोग स्वतंत्रता के लिए लड़ते थे, अब हमें धर्म के लिए लड़ना होगा।”
केतकी चितळे की इस बयानबाजी ने यशश्री शिंदे हत्याकांड को और भी संवेदनशील बना दिया है। उनके वीडियो ने जनता में जागरूकता और एकजुटता का आह्वान किया है। यह मुद्दा अब सिर्फ एक हत्या का नहीं रह गया है, बल्कि यह समाज के विभिन्न पहलुओं को भी उजागर कर रहा है।