चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में उद्धव ठाकरे की शिवसेना उबाठा गुट के युवासेना जिल्हा प्रमुख विक्रांत सहारे के घर से बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद होने से पूरे जिले के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। टीवी 9 मराठी के रिपोर्ट के मुताबिक़, जिले में लगातार हो रही गोलीबारी की घटनाओं के बाद पुलिस ने यह छापेमारी की थी।
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, कुछ दिन पहले चंद्रपुर पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि, शिवसेना उबाठा गुट के युवासेना जिल्हा प्रमुख विक्रांत सहारे अपने घर पर कुछ युवकों को हथियार बेचने वाले हैं। जैसे ही यह गुप्त सूचना पुलीस को मिली, वैसे ही पुलिस ने इस सूचना के आधार पर विक्रांत सहारे के घर पर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान चंद्रपुर पुलिस को 7.65 एमएम के 40 कारतूस, एक तलवार, एक मगजीन, बेसबॉल बैट और कुछ अन्य हथियार मिले।
इस छापेमारी में पुलिस ने विक्रांत सहारे के अलावा निलेश पराते और अमोल कोलतवार नामक दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलीस इन तीनों से और पूछताछ कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि, चंद्रपुर जिले में पिछले कुछ समय से गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। इसी के मद्देनजर पुलिस ने हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान चला रखा था। इसी अभियान के दौरान पुलिस को विक्रांत सहारे के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलीस ने यह करवाई की।
इस घटना से राजनीतिक गलियारों में सनसनी
इस घटना से साफ है कि चंद्रपुर जिले में हथियारों का अवैध कारोबार चल रहा है। पुलिस का मानना है कि बरामद हुए कारतूस किसी बड़ी साजिश का हिस्सा भी हो सकते हैं।
आपको बता दें कि, इस घटना से राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है। शिवसेना उबाठा गुट के युवासेना जिल्हा प्रमुख के घर से इतनी बड़ी मात्रा में हथियार बरामद होना एक गंभीर मामला है।
पुलीस आगे की जांच कर रही है
कहा जा रहा है कि, पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस उन सभी लोगों की तलाश कर रही है जो इस मामले में शामिल हैं।