Kalki Avatar Katha: कलियुग में उत्तर प्रदेश में इस जगह जन्म लेंगे भगवान कल्कि, जानें पुराणों में लिखी 5 अद्भुत भविष्यवाणियांKalki Avatar Katha: कलियुग में उत्तर प्रदेश में इस जगह जन्म लेंगे भगवान कल्कि, जानें पुराणों में लिखी 5 अद्भुत भविष्यवाणियां

kalki avatar kab hoga: हाल ही में रिलीज हुई प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 AD बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड कमाई कर रही है। फिल्म कल्कि 2898 AD देखने के बाद लोगों में एक बार फिर से भगवान कल्कि के अवतार को लेकर जानने की उत्सुकता देखने को मिल रही है। लोग भगवान कल्कि का अवतार कब कहा होगा इसे जानना चाह रहे है। आपको बता दें कि, भगवान विष्णु का कल्कि अवतार अंतिम अवतार होगा। भगवान विष्णु के इस अवतार के बारे में स्कंदपुराण, श्रीमद्भागवत पुराण, कल्कि पुराण आदि पुराणों में जानकारी दी गई है। पुराणों के जानकारी के आधार पर कलियुग में जन्म लेने वाले भगवान कल्कि पाप का नाश करके धरती पर नए युग का आरम्भ करेंगे। आइए, जानते हैं भगवान कल्कि के जन्म से जुड़ीं 5 भविष्यवाणियां।

kalki avatar में कौन है भगवान कल्कि और कहां जन्म लेंगे

कौन है भगवान कल्कि और कहां लेंगे जन्म इसके बारे में स्कंदपुराण में जानकारी दी गई है। स्कंदपुराण के अनुसार कलियुग के अंतिम समय में, जब पाप अपने चरम पर होगा, तब भगवान विष्णु कल्कि रूप में इस धरती पर अवतार लेंगे। कल्कि पुराण के अनुसार उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद जिले के सम्भल नामक स्थान पर विष्णुयशा नामक तपस्वी ब्राह्मण के घर पर भगवान कल्कि सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को पुत्र के रूप में जन्म लेंगे। कहा जाता है कि भगवान कल्कि का अवतार कलयुग और सतयुग के बीच का संधिकाल होगा। पुराणों में बताया गया है कि, भगवान कल्कि 64 कलाओं में माहिर होंगे और अब तक के सभी अवतारों में उनका यह अवतार सबसे शक्तिशाली होगा ऐसा माना जाता हैं।

परशुराम होंगे कल्कि भगवान के गुरु

Kalki Avatar में परशुराम होंगे कल्कि भगवान के गुरु
Kalki Avatar में परशुराम होंगे कल्कि भगवान के गुरु (फोटो: पंजाब केसरी)

पुराणों में उनके गुरु कोन होंगे, इसका भी उल्लेख मिलता है। पुराणों के आधार पर भगवान विष्णु जी के अवतार भगवान कल्कि गुरु परशुराम जी से शिक्षा प्राप्त करेंगे। अर्थात परशुराम कल्कि भगवान के गुरु होंगे। जिनसे शिक्षा प्राप्त करके भगवान कल्कि कलयुग के राक्षस कली का वध करके कलियुग का अंत करेंगे। यह बात तो सब जानते हैं कि, परशुराम भी विष्णु जी के अवतार हैं और उन्हें अमरत्व मिला हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि, कल्कि भगवान, परशुराम जी के कहने पर भगवान शिव की तपस्या करेंगे। इस तपस्या से उन्हें दिव्य शक्तियां मिलेंगी जिनसे वे कली राक्षस के वध के साथ दुनिया से अधर्म का भी नाश करेंगे।

भगवान विष्णु का (Kalki Avatar) कल्कि अवतार कैसा होगा

भगवान विष्णु का कल्कि अवतार कैसा होगा इसका स्पष्ट वर्णन स्कंद पुराण के दसवें अध्याय में देखने को मिलता है। इसके अलावा अग्नि पुराण के 16वें अध्याय में कल्कि अवतार का चित्रण भी किया गया है। चित्र के अनुसार भगवान कल्कि श्री राम की तरह ही अपने हाथ में तीर-कमान धारण किए हुए एक घोड़े पर सवार है। वही कल्कि पुराण में उल्लेख मिलता है कि भगवान कल्कि हाथ में एक चमचमाती तलवार लिए एक सफेद घोड़े पर सवार होकर आएंगे और सभी पापियों का अंत करेगें।

(Kalki Avatar) भगवान राम की तरह ही भगवान कल्कि के होंगे 3 भाई

पुराणों में भगवान कल्कि के कितने भाई होंगे इसका भी उल्लेख मिलता है। जैसे कि, रामावतार में भगवान राम के तीन भाई थे। ठीक उसी तरह भगवान कल्कि अवतार के बारे में बताया गया है कि, कल्कि अवतार में भगवान कल्कि के भी एक या दो नही बल्की तीन भाई होंगे। जो उनके इस कार्य में उनकी मदद करेंगे। भगवान कल्कि के तीनों भाइयों का नाम कुछ इस प्रकार से वर्णित है सुमन्त, प्राज्ञ और कवि। अपने इन्हीं भाइयों के साथ मिलकर भगवान धरती से अधर्म का नाश करके पुनः धर्म की स्थापना करेंगे।

Kalki Avatar मे मां वैष्णों देवी से विवाह करेंगे भगवान कल्कि

पुराणों में कल्कि भगवान के पत्नी का भी उल्लेख किया गया है। जानकारी के आधार पर कल्कि भगवान, जो विष्णु जी के दसवें अवतार माने जाते हैं, वे मां वैष्णों देवी से विवाह करेंगे। श्रीमद्भागवत पुराण के अनुसार माता वैष्णो देवी, जो भगवान राम से विवाह के लिए कई युगों से तपस्या कर रही हैं, उनकी तपस्या कल्कि भगवान ही पूर्ण करेंगे और उनसे विवाह करेंगे। आपको बता दें कि, स्कंदपुराण और कल्कि पुराण में भी इस बात का स्पष्ट उल्लेख मिलता है कि, माता वैष्णो देवी जिनका हम कई युगों से दर्शन कर रहे हैं, वह रामावतार के समय से ही त्रिकुटा पहाड़ियों पर तपस्या कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *