https://todaymaharashtra.in/religion/sawan-2024-start-date-and-end-date-sawan-mah-ki-sahi-date-aur-avadhi/उत्तर भारतीय पंचांग के अनुसार 22 जुलाई, दक्षिण भारतीय पंचांग के अनुसार 5 अगस्त, जाने सावन माह की सही डेट और अवधि, यह कब से कब तक है?

Sawan 2024 start date and end date sawan: सावन माह जिसे श्रद्धा और भक्ति का महीना कहा जाता है, यह भगवान शिव की कृपा का प्रतीक माना जाता है। लेकिन हर साल की तरह ही इस साल भी सावन माह की शुरुआत को लेकर हिंदू धर्म को मानने वाले लोगों में थोड़ा भ्रम है। क्योंकि उत्तर भारतीय पंचांग के अनुसार, यह 22 जुलाई से शुरू हो चुका है, जबकि दक्षिण भारतीय पंचांग के अनुसार इसकी शुरुआत 5 अगस्त से होगी। तो फिर असल में सावन माह की सही डेट और अवधि क्या है और यह कब से कब तक है? जाने इस लेख में।

दो पंचांगों, दो तारीखें, एक ही भक्ति! जानिए कब से कब तक रहेगा यह पावन महीना

उत्तर भारतीय पंचांग के अनुसार सावन माह:

  • प्रारंभ: 22 जुलाई 2024 (शुक्रवार)
  • समाप्त: 19 अगस्त 2024 (सोमवार)
  • कुल अवधि: 29 दिन
  • सावन सोमवार: 5

दक्षिण भारतीय पंचांग के अनुसार सावन माह:

  • प्रारंभ: 05 अगस्त 2024 (शुक्रवार)
  • समाप्त: 02 सितंबर 2024 (सोमवार)
  • कुल अवधि: 28 दिन
  • सावन सोमवार: 5

कौन सा पंचांग है सही?

अब दो पंचांगों, दो तारीखें, एक ही भक्ति! फिर कोन सा पंचांग सही माने? आपको बता दें कि, दोनों पंचांग सही हैं, क्योंकि वे अलग-अलग चंद्रमा की गणना पद्धतियों पर आधारित हैं। उत्तर भारतीय पंचांग पूर्णिमांत चंद्रमा का उपयोग करता है, जबकि दक्षिण भारतीय पंचांग अमावस्यांत चंद्रमा का उपयोग करता है।

अब यह आप की श्रद्धा, भक्ति और विश्वास पर निर्भर करता है कि, आप किस पंचांग का पालन करना चाहते हैं। यदी आप उत्तर भारतीय पंचांग पर विश्वास रखते हैं तो यह भी सही है और यदी आप दक्षिण भारतीय पंचांग पर विश्वास रखते हैं तो यह भी सही है।

अंत में,

सावन माह भगवान शिव की भक्ति और आध्यात्मिकता का महीना है। इस महीने में किए गए व्रत, पूजा और दान पुण्य कर्म काफी फलदायी होते हैं। चाहे आप उत्तर भारतीय पंचांग का पालन करें या दक्षिण भारतीय पंचांग का, इस पावन महीने का लाभ उठाकर सभी शिव भक्तों को भगवान शिव की कृपा जरुर प्राप्त करनी चाहिए।

जानें क्या पीरियड्स में सावन का व्रत कर सकते हैं?

जाने उत्तर भारत में श्रावण महीना दक्षिण भारत की तुलना में 15 दिन पहले क्यों शुरू होता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *