paris olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ी मणु भाकर ने रविवार 28 जूलाई को महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। मणु भाकर की यह उपलब्धि उन्हें भारत की पहली महिला शूटर बना देती है जिसने ओलंपिक में पदक जीता है। इस पेरिस ओलंपिक 2024 में मनु भाकर का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा, जहां वे केवल 0.1 अंकों के अंतर से कोरियाई शूटर किम येजी से पीछे रहीं। किम ने सिल्वर और उनकी साथी ओह ये जिन ने गोल्ड मेडल जीता।
22 वर्षीय मणु भाकर, जिनका टोक्यो ओलंपिक में पिस्टल खराबी के कारण सफर अधूरा रह गया था, ने तीन साल बाद पेरिस में अपने नाम कांस्य पदक किया। नौ बार की वर्ल्ड कप मेडलिस्ट मणु केवल पांचवीं भारतीय हैं जिन्होंने शूटिंग में ओलंपिक पदक जीता है।
पेरिस ओलंपिक के पहले दिन, मणु ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 580 अंकों के साथ क्वालिफिकेशन राउंड में तीसरा स्थान हासिल किया। क्वालिफिकेशन में 27 परफेक्ट स्कोर के साथ मणु ने फाइनल में प्रवेश किया।
यह भी उल्लेखनीय है कि मणु भाकर पिछले 20 वर्षों में ओलंपिक के व्यक्तिगत इवेंट में फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला शूटर हैं। इससे पहले, 2004 के एथेंस ओलंपिक में सुमा शिरुर ने 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में जगह बनाई थी।
भारत के ओलंपिक में अब तक के शूटिंग पदक विजेताओं की सूची:
- राजयवर्धन सिंह राठौर (एथेंस 2004) – पुरुषों की डबल ट्रैप (रजत)
- अभिनव बिंद्रा (बीजिंग 2008) – पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल (स्वर्ण)
- गगन नारंग (लंदन 2012) – पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल (कांस्य)
- विजय कुमार (लंदन 2012) – पुरुषों की 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (रजत)
- मणु भाकर (पेरिस 2024) – महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल (कांस्य)
पेरिस ओलंपिक में मणु भाकर ने अपनी सटीक निशानेबाजी और धैर्य के साथ भारत को गर्व का मौका दिया। मणु की इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश को गर्व है।